home page

नशे के ख़िलाफ़ एकजुट होने का संदेश, जैन साध्वियों ने ग्लोबल स्पेस में दिया प्रवचन

 | 
Jain nuns preach in the global space, urging unity against drug abuse

mahendra india news, new delhi
जैन साध्वी रजत रश्मि जी महाराज, समृद्धि जी महाराज, वृद्धि जी महाराज, सयंता जी महाराज बीते दिवस ग्लोबल स्पेस में पहुँचे और आध्यात्मिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जैन साध्वियों ने नशा-मुक्त समाज के निर्माण का सशक्त आह्वान किया। इस अवसर पर जैन साध्वियों ने अपने प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

प्रवचनों के दौरान साध्वियों ने कहा कि ज़िंदगी में दो ही बड़ी रुकावटें होती हैं: छोटी सोच और पैर की मोच। उन्होंने स्पष्ट किया कि नकारात्मक सोच और नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ समाज की प्रगति में भी सबसे बड़ी बाधा बनती है। साध्वियों ने कहा कि नशे के ख़िलाफ़ समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और संस्कारित भविष्य दिया जा सकेगा। इस अवसर पर जैन साध्वियों का ग्लोबल स्पेस में भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में राजेंद्र बंसल, महावीर शर्मा, भूमिबल शर्मा, कृष्ण गर्ग, मोहित गर्ग, मेघराज सिंगला, शर्मिंदर सिंगला, दर्शन सिंह, भूप सिंह, यशपाल शर्मा, अनिल जैन, रोहताश जांगड़ा, कुलदीप सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नशा-मुक्त समाज के संकल्प, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ हुआ।

WhatsApp Group Join Now