नीट परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चलेगी जयपुर अलवर एवं चूरू जयपुर नीट परीक्षा स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा नीट परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु जयपुर-अलवर एवं चूरू-जयपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार-
1.ट्रेन संख्या 09717, चूरू-जयपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल एकतरफा रेलसेवा रविवार दिनांक 03.05.2026 को चूरू से 06.10 बजे रवाना होकर सीकर स्टेशन पर 08.15 बजे आगमन व 08.20 बजे प्रस्थान कर 11:00 बजे जयपुर जंक्शन पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में बिसाऊ,
रामगढ़ शेखावाटी,फतेहपुर शेखावाटी,लक्ष्मणगढ़ सीकर,सीकर जंक्शन,पलसाना,रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर,चौमूँ सामौद,ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होगे।
2. ट्रेन संख्या 09719, जयपुर-अलवर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल एकतरफा रेलसेवा दिनांक 03.05.26 रविवार को जयपुर जंक्शन से 19.10 बजे रवाना होकर को दौसा स्टेशन पर 20.22 बजे आगमन व 20.24 बजे प्रस्थान कर 22.55 बजे अलवर रेलवे स्टेशन पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर,गैटोर जगतपुरा,खातीपुरा,बस्सी,दौसा,बांदीकुई,बसवा,राजगढ़,मालाखेड़ा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होगे।
