home page

जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस एवं अजमेर-दौंड-अजमेर स्पेशल रेलसेवाएं इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

 | 
Jaisalmer-Jaipur-Jaisalmer Leelan Express and Ajmer-Daund-Ajmer special trains will be operated by electric engines
Mahendra india news, new delhi

रेलवे द्वारा जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस एवं अजमेर-दौंड-अजमेर स्पेशल रेलसेवाओं को इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12467/12468, जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस रेलसेवा जैसलमेर से दिनांक 03.04.26 से एवं जयपुर से दिनांक 01.04.26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी। 

इसी प्रकार गाडी संख्या 09625/09626, अजमेर-दौंड-अजमेर स्पेशल रेलसेवा अजमेर से दिनांक 02.04.26 से एवं दौंड से दिनांक 03.04.26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी