जामुन : औषधीय गुणों की भरमार है जामुन के फल में, किसान खेती कर कमा सकते हैं बड़ा मुनाफा
आज के समय में सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, इसके लिए सही खान पान जरूरी है। अच्छे सेहत के लिए लोग फल को पर्याप्त मात्र में खाते रहते हैं। इन फलों में हैं जामुन। जामुन के फल कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस फल में करीबन वे सारे जरूरी लवण पाए जाते हैं इसकी हमारे शरीर को अवश्यकता है। इसी के साथ ही साथ इसकी खेती भी किसानों के लिए बहुत ही मुनाफे वाली है।
जामुन मौसमी फल है, लेकिन स्वाद से भरपूर इस फल में कई औषधीय गुण भी मौजूद हैं, इसे बहुत कम लोग जानते हैं। यह एक अम्लीय प्रकृति का फल है पर यह स्वाद में मीठा होता है. जामुन मेंं भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होता है। इस फल में करीबन वे सारे जरूरी लवन पाए जाते हैं जिनकी बॉडी को जरूरत होती है. इसके साथ साथ इसकी खेती से किसानों को भी कई फायदा होता है।
ये हैं जामुन के फायदे:
जामुन के खाने से पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जामुन खाने से पेट से जुड़ी कई तरह की परेशानी दूर हो जाती हैं।
जामुन मधुमेह के रोगियों के लिए एक रामबाण उपाय है ,इसके बीज सुखाकर पीस लें. इस पाउडर को खाने से शूगर के रोगियों को काफी फायदा होता हैद्ध
इसी के साथ ही जामुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव में कारगर होते हैं। इसके अलावा पथरी की रोकथाम में भी इसका सेवन लाभदायक होता है।
आपको ये भी बता दें कि इसके बीज को बारीक पीसकर पानी या दही के साथ लेना चाहिए। अगर कोई दस्त से परेशान हो तो जामुन को सेंधा नमक के साथ खाना फायदेमंद रहता है, खूनी दस्त होने पर भी जामुन के बीज बहुत फायदेमंद साबित होते हैं।
इसी के साथ ही जामुन दांत और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में जामुन का बीज फायदेमंद होता है. इसे पीसकर इस्तेमाल करने से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।
आपको बता दें कि जामुन में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम होता है. आयुर्वेद में जामुन को खाना खाने के बाद खाने की सलाह दी जाती है।