home page

जन शिक्षण संस्थान SIRSA ने मनाया महिला दिवस, किया सम्मानित

 | 
Jan Shikshan Sansthan SIRSA celebrated Women's Day and honoured them

Mahendra india news, new delhi
 जन शिक्षण संस्थान सिरसा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लाला हंसराज फुटेला ला कॉलेज के सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें करीब 150 महिलाओं ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक धर्मपाल गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इनर व्हील क्लब प्रधान अंजू शारदा, प्रबंधन समिति सदस्य अंजू गोयल, नीलम वर्मा व प्रिंसिपल डॉक्टर अनूप सिंह ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की । मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Jan Shikshan Sansthan SIRSA celebrated Women's Day and honoured them

इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और विभिन्न कौशल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक धर्मपाल गर्ग द्वारा उद्यमशीलता व वित्तीय साक्षरता के संबंध में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें ब्राइडल प्रतियोगिता विशेष आकर्षण रही। प्रतियोगिता में सलोनी ने प्रथम, विजेता ने द्वितीय और तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।निर्णायक मंडल में संगीता अरोड़ा, तमन्ना सेठी, पायल वर्मा और सृष्टि रानी शामिल रहीं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

साथ ही बच्चों द्वारा अपने अपने सामान की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। संगीता अरोड़ा को सौभाग्यशाली महिला का पुरस्कार दिया गया। निदेशक द्वारा आए हुए अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी पुनीत कुमार, अंशुल जैन व समस्त स्टाफ सदस्य व अध्यापकगण मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now