home page

सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सिरसा की जशनदीप ने जीता ब्रॉन्ज, नैंसी को मिला 5वां स्थान

 | 
Jashandeep from Shah Satnam Ji Girls' School, Sirsa, won a bronze medal at the CBSE National Boxing Championship, while Nancy secured 5th place

mahendra india news, new delhi

कैथल में 15 से 20 अक्तूबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की
मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरसा जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ी जशनदीप ने मुक्केबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया, वहीं नैंसी ने प्रतियोगिता में 5वां स्थान हासिल किया।

 

पूज्य गुरु जी के मार्गदर्शन व टिप्स को दिया श्रेय
राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर लौटीं खिलाड़ियों का विद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। दोनों मुक्केबाजों ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद और उनके द्वारा समय-समय पर दी गई आधुनिक व नवीनतम खेल तकनीकों को दिया। खिलाड़ियों ने बताया कि पूज्य गुरु जी के टिप्स ने उन्हें रिंग में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की।


 प्राचार्या ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
इस उपलब्धि पर शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्राचार्या डॉ. शीला पूनिया ने दोनों खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्या ने कहा कि पूज्य गुरु जी द्वारा सिखाई गई खेल तकनीकों, प्रेरणा और सही मार्गदर्शन की बदौलत ही स्कूल के बच्चे लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now