home page

CDLU SIRSA मेरिट में फिर लहराया जेसीडी आईबीएम का परचम, बीबीए प्रथम सेमेस्टर परिणामों में शानदार उपलब्धि

 | 
JCD IBM once again shines in CDLU SIRSA merit list, achieves impressive performance in BBA first semester results

Mahendra india news, new delhi
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय द्वारा घोषित BBA प्रथम सेमेस्टर (दिसंबर 2025) के परीक्षा परिणामों में जेसीडी विद्यापीठ, सिरसा के अंतर्गत जेसीडी इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (IBM) के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय मेरिट सूची में अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है। लगातार श्रेष्ठ परिणामों के साथ संस्थान ने यह साबित किया है कि जेसीडी आईबीएम विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि सफलता की नई पहचान भी प्रदान करता है। इस अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक प्रो डॉक्टर जय प्रकाश ने विश्वविद्यालय में जगह पाने वाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया ।

इस अवसर पर उनके साथ प्राचार्य डॉक्टर रोशन लाल एवं डॉ रणजीत कौर भी उपस्थित रही । प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में संस्थान की छात्राओं ने उल्लेखनीय स्थान प्राप्त कर जेसीडी आईबीएम की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। निकिता ने 600 में से 508 अंक (84.67%) प्राप्त कर विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि डिंपल ने 497 अंक (82.83%) अर्जित कर विश्वविद्यालय मेरिट सूची में छठा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से पूरे संस्थान में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) जय प्रकाश ने कहा कि निरंतर उत्कृष्ट परिणाम संस्थान की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की लगन का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि जेसीडी आईबीएम विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं व्यावहारिक ज्ञान के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


संस्थान के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने कहा कि जेसीडी आईबीएम में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं। यहाँ विद्यार्थियों को ऐसा सकारात्मक वातावरण प्रदान किया जाता है, जहाँ वे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं प्रबंधन कौशल के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास के अवसर उपलब्ध कराना है।

WhatsApp Group Join Now


उल्लेखनीय है कि जेसीडी आईबीएम प्रदेश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में अपनी अलग पहचान रखता है। संस्थान के विद्यार्थी शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों, प्रबंधन प्रतियोगिताओं एवं विभिन्न विश्वविद्यालय स्तरीय आयोजनों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे संस्थान की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ रही है।


इसी के साथ संस्थान द्वारा सत्र 2026-27 के लिए बीबीए एवं अन्य प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी जेसीडी आईबीएम में प्रवेश लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उज्ज्वल करियर की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ा सकते हैं।
संस्थान प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की है।