home page

जेसीडी मेमोरियल कॉलेज SIRSA ने फिर रचा इतिहास, बी.कॉम ऑनर्स फाइनल ईयर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 6 विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी मेरिट में बनाई जगह

 | 
JCD Memorial College SIRSA created history again, excellent performance of B.Com Honors final year students, 6 students made place in university merit

Mahendra india news, new delhi
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय SIRSA द्वारा घोषित दिसंबर 2025 परीक्षा परिणामों में जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। इस बार बी.कॉम ऑनर्स फाइनल ईयर के 6 विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है।

गुरकिरत कौर ने 85.23 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान हासिल किया। जसप्रीत कौर ने 82.46 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान तथा तनु ने 76.15 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा निशा कुमारी ने 74.77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान, वंशिका रहलान ने 69.69 प्रतिशत के साथ पांचवां स्थान तथा स्पर्श कटारिया ने 68.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान हासिल किया।

इस मौके पर महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. रणजीत सिंह, डॉ. अमरीक गिल, डॉ. राकेश सैनी व डॉ. अनिता भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि कॉलेज लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण सुविधाएं, अनुभवी फैकल्टी और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर आयोजित अतिरिक्त कक्षाएं, सेमिनार और करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

WhatsApp Group Join Now


उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए भी तैयार करना है।  उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।

कॉलेज प्राचार्य प्रो. रणजीत सिंह ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों और समस्त स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी विद्यार्थी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन करते रहेंगे। अंत में कॉलेज प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।