हरियाणा से किसानों के दिल्ली कूच को लेकर जींद पुलिस अलर्ट, पुलिस ने किए कड़े प्रबंध, खनौरी बॉर्डर पर कंक्रीट बैरिकेडिंग, वाटर कैनन-वज्र वाहन तैनात
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों को लेकर किसानों को लेकर है। किसान संगठनों के खनौरी दाता सिंहवाला बॉर्डर से दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए शुरू होने वाले पैदल मार्च को लेकर जींद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह तैयार हो गया है। बता दें कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नरवाना नहर पुल और बॉर्डर क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है।
51 किसानों का जत्था करेगा कूच
बताया जा रहा है कि गैर-एसकेएम किसान संगठनों की इस पैदल यात्रा का नेतृत्व किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल द्वारा किया जा रहा है। इस यात्रा में 51 मुख्य किसानों के साथ करीब 200 अन्य किसान भी पैदल चलेंगे, इसका 29 अगस्त को दिल्ली जंतर-मंतर पहुंचने का कार्यक्रम तय किया गया है।
इस कार्यक्रम को लेकर किसान नेताओं ने दो टूक कहा है कि यदि पुलिस-प्रशासन ने यात्रा को रोकने का प्रयास किया, तो किसान उसी स्थान पर अनिश्चितकालीन धरना और प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इसी के साथ ही हरियाणा प्रदेश की विभिन्न खापों का समर्थन जुटाने के लिए उन्हें भी ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
पुलिस ने किए कड़े प्रबंध
बताया जा रहा है कि पैदल यात्रा को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए नरवाना नहर पुल के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर कंक्रीट के पक्के बैरिकेड्स, वाटर कैनन और वज्र वाहन खड़ा कर दिया है। किसान नेताओं के मुताबिक, यह यात्रा आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसान शुभकरण की स्मृति में निकाली जा रही है। इसके तहत किसानों की लंबित मांगों के साथ-साथ इंडिया-यूएसए ट्रेड डील को रद्द करने जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।
