home page

जेजेपी ने की डबवाली, कालांवाली हलके की कार्यकारिणी घोषित, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दी शुभकामनाएं

 | 
JJP announced the executive committee of Dabwali and Kalanwali constituencies, top party leadership extended best wishes

mahendra india news, new delhi
 डबवाली हलकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बराड़ ने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला, युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला व जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा से विमर्श के बाद अपनी हलका कार्यकारिणी घोषित की।

इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि घोषित कार्यकारिणी में पूर्व सरपंच नछत्र सिंह, मलकीत सूच, सतिंद्र बिश्रोई, सरपंच प्रगट सिंह, दलीप पारीक, साहिबराम, खियाराम, जगतार सिंह, मदन गुप्ता, सुरेंद्र शिंदा व प्रवीण सोनी को वरिष्ठ उपप्रधान पद का दायित्व सौंपा गया है। वहीं राजपाल साहु, रामेश्वर कूकणा, पालाराम, पूर्व सरपंच फौजा सिंह, पूर्व सरपंच सरदूल सिंह, कुलदीप कुमार, प्रकाश सिंह भट्टी, जगपाल सिंह जत्थेदार, कुलदीप डबास, मोहिंद्र मुंदलिया, मिठु सिंह प्रेमी, सरपंच अजब सिंह, पूर्व सरपंच बलबीर सिंह, सरपंच जगतपाल सिंह, एमसी विकास छाबड़ा को उपप्रधान बनाया गया है जबकि सरपंच जगदीप सिंह को प्रधान महासचिव बनाया गया है।

इसी प्रकार भरपूर सिंह, सरपंच लाभ सिंह, लखविंद्र सिंह, राय सिंह, भूप सिंह नेहरा, चंद्र भाकर, बलबीर सिंह, सरपंच अमृतपाल, उग्रसेन, सुभाष बिजारणिया, गुरमीत सिंह, जत्थेदार जगसीर सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरमीत सिंह, पूर्व सरपंच कौर सिंह, सुरजीत सिंह, पूर्व सरपंच उत्तम सिंह, सरदूल सिंह, सरपंच विनोद कुमार, सरपंच सोहन सिंह, राकेश कुमार मेहता, अनिल गुप्ता, दीपक कुमार व गुरलाल सिंह को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार सतबीर सहारण, गुरप्यार सिंह, जीवन सिंह, चानन सिंह, राजपाल, जगसीर सिंह, प्रवीण कुमार, जसपाल सिंह, दौलतराम भाकर, रामस्वरूप, गुरसेवक सिंह चहल, जसवीर नैन, राजू जाखड़, दुल्ला सिंह, अजीत बिश्रोई, राकेश शर्मा, गुलशन सुखीजा, नसीब सिंह, लवप्रीत, मदन भाकर, हंसराज, प्रेमपाल, मिनी बराड़, पूर्व सरपंच हीरालाल, पिरथीराम व हरवेश पहलवान सोनी को सचिव बनाया गया है। उधर, विनोद जोशी, जगजीत सिंह, रणदीप सिंह, महेंद्र सुथार, अनिल कुमार, डॉ. हरविंद्र कुमार, गुरदीप सिंह दीपी, रणजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, राजकुमार, पप्पू नंबरदार, शातिश, बहादुर राम, सुनील फगोडिय़ा, अमन सिंह, संदीप झींझा, जगदीश मोठसरा, विक्रम बेनीवाल, भोला सिंह, संदीप सिंह, गुरचरण सिंह, खुशहाल सिंह, भीम सिंह व महेंद्र निमीवाल को हलका कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

WhatsApp Group Join Now


वहीं कालांवाली हलकाध्यक्ष बलकरण सिंह भंगु ने भी गुरुवार को जेजेपी के शीर्ष नेतृत्व से विमर्श कर अपने हलके की कार्यकारिणी घोषित की जिसमें बूटा सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान पद का दायित्व सौंपा गया है। कमलदीप सिंह, सुशील कुमार व कुलविंद्र सिंह को उपप्रधान पद सौंपा गया है। हरदीप सिंह को प्रधान महासचिव व जसपाल सिंह को महासचिव बनाया गया है। इसी प्रकार अशोक कुमार व अंग्रेज सिंह को हलका सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने डबवाली व कालांवाली हलके के नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को जन जन में प्रचारित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी संगठन से जोडऩे का आह्वान किया।