home page

जेजेपी ने जंतर मंतर पर युवाओं व छात्राओं पर लाठीचार्ज की की निंदा, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

 | 
news

mahendra india news, new delhi

 जंतर-मंतर, नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं एवं छात्राओं पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा एवं दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की मांग को लेकर बुधवार को  जननायक जनता पार्टी  की युवा इकाई ,जेजेपी की छात्र संघ इकाई इनसो व समस्त जिला इकाई द्वारा प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय पहुँच कर देश के  प्रधानमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।  इस से पूर्व जेजेपी तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जेजेपी जिला कार्यलय में एकत्रित हुए और एक स्वर में इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

उसके बाद एक जलूस की शक्ल में लघु सचिवालय पहुंचकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। जेजेपी के जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा , पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम शर्मा , युवा इकाई के प्रभारी शांतनु गोदारा , युवा जिला अध्यक्ष राजिंद्र सुथार व इनसो के जिला अध्यक्ष धीरे सिंह गिल ने सयुंक्त रूप से कहा कि युवा और छात्र देश का भविष्य हैं।

अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि छात्रों व युवाओं के साथ बल प्रयोग करना तथा विशेष रूप से छात्राओं के साथ लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि इस घटना से देशभर के युवाओं एवं आम नागरिकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने  इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मांग की की जंतर-मंतर पर युवाओं एवं छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करवाई जाए। दोषी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

WhatsApp Group Join Now

घायल युवाओं एवं छात्राओं को उचित चिकित्सा सहायता एवं आवश्यक मुआवजा प्रदान किया जाए। भविष्य में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं एवं छात्राओं के साथ ऐसी अमानवीय एवं दमनात्मक कार्रवाई न की जाए। इस अवसर पर पार्टी के एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट सुरेन्द्र भागीराम ,पार्टी की वरिष्ठ नेत्री प्रोमिला शर्मा ,पार्टी कार्यलय प्रभारी हरिसिंह भारी ,दीपक शर्मा ,कुलदीप करीवाला ,पार्टी जिला प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ,ऐलनाबाद हल्का अध्यक्ष अनिल कासनियां ,कालांवाली हल्का अध्यक्ष बलकरण भंगू ,कल्पना झोरड़ ,सुमित्रा भारी ,अमरजीत कौर ,जयपाल नैन , सुधीर कूकना , सुरेंद्र बैनीवाल ,कुलदीप जांगू , राजबीर रोड ,सुखमंदर सिहाग ,शगनजीत सिंह गिल , अकबर खान , अमन गिल राजदीप , राममूर्ति बाना सहित अनेक कार्यकर्त्ता शामिल हुए।