जेजेपी ने बढ़ाया कुनबा, ऐलनाबाद, सिरसा हलके की ग्रामीण कार्यकारिणी घोषित
mahendra india news, new delhi
जननायक जनता पार्टी के ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनियां ने गुरुवार को जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला व जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा से विमर्श के बाद ऐलनाबाद ग्रामीण हलके की कार्यकारिणी घोषित की।
इस सिलसिले में पार्टी के प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि घोषित कार्यकारिणी में हलका वरिष्ठ उपप्रधान के रूप में सुरजीत सिहाग, सुभाष बेनीवाल, राजकुमार सिहाग व विनोद को दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार हलका प्रधान महासचिव के पद पर सुखविंद्र रंधावा, विनोद बाना व धर्मवीर बगडिय़ा को नियुक्ति दी गई है।
वहीं हलका उपप्रधान पद के लिए रोहताश देहडू, धर्मपाल गोरछिया, संदीप फगेडिय़ा, रामकुमार सहारण, भाग सिंह सिहाग, जगदीश कासनियां, संजीव सिंवर, अश्विनी बेनीवाल, सुभाष सिंधु, सुभाष भाकर व नौरंग बेनीवाल की नियुक्ति की गई है। वहीं हलका महासचिव पद पर मदनलाल जाट, श्रवण जोशी, महेंद्र शर्मा, महेंद्र पूनियां, देवीलाल कसवां, वेदप्रकाश सहारण, त्रिलोक, कृष्ण बेनीवाल, केसराम व ओमप्रकाश जाखड़ को दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार हलका सचिव पद के लिए दयाराम बेनीवाल, बलबीर ढाका, भूराराम, मदन शर्मा, सतबीर जमाल, हीराराम स्वामी व रामकुमार सहारण को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार देवीलाल शेरगढिय़ा, महेेंद्र, रामकुमार सहारण, रमेश कुमार, गुलाब व सुशील कुमार को बतौर हलका कार्यकारिणी सदस्य नियुक्ति दी गई है। उपरोक्त नियुक्तियों के बाद जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से शुभकामनाएं देते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वे जन जन के बीच पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को प्रचारित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ेें और ग्रामीणांचल में पार्टी को मजबूती प्रदान करें। वहीं हलकाध्यक्ष अनिल कासनियां ने भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिलाया है कि इस नवीन नियुक्तियों के बाद से ऐलनाबाद ग्रामीणांचल में जेजेपी परिवार को खासी मजबूती मिलेगी। वहीं सिरसा हलकाध्यक्ष अजब ओला ने भी अपने हलके की कार्यकारिणी शीर्ष नेतृत्व से विमर्श के बाद घोषित की जिसमें वरिष्ठ उपप्रधान के रूप में विक्रम सहारण को जिम्मेदारी दी गई जबकि उपप्रधान पद के लिए विनोद महला, रामसिंह, सहेला चाहर, रणधीर व रणजीत को दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार प्रधान महासचिव पद के लिए रमेश छिंपा, महासचिव पद के लिए अमर सिंह बिजारणिया, सुभाष बेनीवाल, इंद्र बिश्रोई, श्रवण गोस्वामी व पूर्व सरपंच गुरमेल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं हलका सचिव पद के लिए राजेंद्र लाखलान, अनिल कड़वासरा, संतलाल छिंपा, डॉ. कप्तान सिंह व सतपाल को दायित्व सौंपा गया है।
गरीबों पर लगाए फिकस्ड चार्जिज का निर्णय वापिस ले सरकार: अशोक वर्मा
बोले, न वापिस लेने की सूरत में आंदोलन करेगी जेजेपी
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने राज्य सरकार द्वारा गरीब परिवारों पर बिजली बिलों में फिक्सड चार्जिज लगाने के निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए इसे अविलंब वापिस लेने की मांग की है। गुरुवार को जारी बयान में जेजेेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि सरकार ने बगैर किसी पूर्व सूचना के चोरी छिपे गरीब परिवारों के बिजली बिलों में फिकस्ड चार्जिज लगाकर उनकी जेब पर डाका डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में ये फिकस्ड चार्जिज हरियाणा की बड़ी औद्योगिक इकाइयों पर लगाए गए थे जो अभी भी जारी हैं मगर मौजूदा भाजपा सरकार ने गरीबों की कमर तोडऩे के लिए कम खपत वाले बिजली उपभोक्ताओं के बिलों में भी अब 50 से लेकर 200 रुपए तक फिकस्ड चार्जिज लगाकर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन उपभोक्ताओं वे उपभोक्ता भी शामिल हैं जिन्होंने महंगी बिजली बिलों से निजात पाने के लिए अपने खर्च पर सोलर पैनल लगवाए हैं। जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने सरकार को चेताया कि यदि शासन ने इस गरीब विरोधी निर्णय को वापिस न लिया तो जेजेपी पूरे हरियाणा में सडक़ों पर उतरेगी।
