home page

लगातार बढ़ रहे पेट्रो पदार्थों के दामों पर चिंता जताई जेजेपी ने, सरकार से की दामों पर नियंत्रण करने की मांग

 | 
news

mahendra india news, new delhi
 जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा व जेजेपी के किसान सैल के जिला संयोजक शगनजीत सिंह गिल ने केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए डीजल और पेट्रोल के दामों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सोमवार को जारी बयान में दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ रहे डीजल के दामों का सबसे ज्यादा बुरा असर किसानों और आम जनता पर पड़ रहा है। खेती में ट्रैक्टर, ट्यूबवेल, स्प्रे और अन्य कृषि कार्यों में डीजल का अधिक उपयोग होता है,

जिससे किसानों की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले ही आमजन महंगाई से त्रस्त है और किसान महंगी खाद, बीज और दवाओं की मार झेल रहा है, ऐसे में अब पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों ने आमजन की परेशानी और बढ़ा दी है। जेजेपी पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर किसानों को उनकी फसलों का उचित भाव और एमएसपी की गारंटी तक नहीं मिल रही।

उन्होंने कहा कि यदि इसी प्रकार तेल के दाम बढ़ते रहे तो आने वाले समय में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और बढ़ेगी, जिसका सीधा असर गरीब, मजदूर और किसान वर्ग पर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि डीजल-पेट्रोल के दामों पर तुरंत नियंत्रण किया जाए तथा आमजन को राहत दी जाए। 

WhatsApp Group Join Now