home page

जेजेपी ने दिया सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन, पदाधिकारी बोले, शीघ्र संवाद करे सरकार, दे समाधान

 | 
JJP extends support to sanitation workers' strike; office-bearers urge government to hold immediate dialogue and provide a solution

mahendra india news, new delhi
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों की पूरी तरह से अनदेखी कर रही है जिसके चलते प्रदेशभर में सफाई की समस्या गंभीर रूप ले रही है। सरकार को तत्काल सफाई कर्मचारियों से संवाद कर उनकी सभी जायज मांगों को मानना चाहिए। वे बुधवार को नगरपरिषद कार्यालय में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को पार्टी स्तर पर समर्थन देते हुए बोल रहे थे।

इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि बीते मई माह में भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान सरकार ने उन्हें झूठा आश्वासन देकर धरने से उठवा दिया था और दी गई समयावधि के बावजूद उनकी मांगों की अब पुन: अनदेखी की जा रही है।

जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांगों जैसे निकाय विभाग द्वारा पूरे हरियाणा में करीब 50 हजार सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों को अविलंब स्थाई तौर पर भरने एवं विभाग से ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह से समाप्त करने एवं सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना जायज हैं और सरकार को संवाद के माध्यम से उन्हें पूरा करना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now

वहीं जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा नेभी सफाई कर्मचारियों की सभी मांगों को जायज बताते हुए सरकार से मांग की कि प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आमजन को हो रही परेशानी के बावजूद सरकार पूरी तरह से उदासीन है जो यह दर्शाता है कि वह कर्मचारियों के उत्थान के प्रति गंभीर नहीं है। इस मौके पर सुरेंद्र भागीराम एडवोकेट, अनिल कासनिया, अकबर खान ने भी संबोधन दिया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र गनेरीवाला, संजीव कुक्कू, मास्टर जयपाल नैन, राजेंद्र कसवां एडवोकेट, लक्की चौधरी, राजबीर रोड व शांतनु आदि मौजूद थे।