home page

नाथूसरी चौपटा तहसील में गेहूं खरीद पर सरकार द्वारा लगाई शर्तों को हटाने के लिए जजपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

 | 
news

mahendra india news, new delhi

अनाज मण्डी में गेहंू की खरीद पर सरकार द्वारा लगाई गई अनावश्यक शर्तें हटाने को लेकर जजपा हलका प्रधान ऐलनाबाद अनिल कासनिया की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार नाथूसरी चौपटा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में अनिल कासनिया, त्रिलोकचंद, दलीप सिंह, धर्मपाल, विनोद कुमार, सतपाल, साधुराम, विनोद कुमार, धर्मबीर बगड़िया, हीरालाल, पवन, रजनीश, हार्तिक वेदपाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि हरियाणा सरकार ने अनावश्यक शर्तें व नियम गेहंू की खरीद पर लगा रखे हैं, जिन्हे तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। 

इन शर्तों की वजह से वर्तमान में अनाज मण्डियों में गेहंू की बिक्री को लेकर किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि बायोमैट्रिक पोर्टल जैसी कठिन प्रक्रिया को हटाकर पुराने तरीके से गेंहू की खरीद की जाए। ट्रैक्टर पर नम्बर प्लेट अंकित जैसी शर्तों को हटाया जाए। किसानों को उनकी फसल का भुगतान निर्धारित समय सीमा के अन्दर करवाया जाए। 


मण्डी में पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए। किसानों के लिए बने विश्राम गृह को किसानहित में उपयोग में लाया जाए। उपरोक्त समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ गेहंू की खरीद व उठान की प्रक्रिया को तेज किया जाए। जजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से गुहार लगाई कि किसान हितों को ध्यान में रखते हुए तुरंत उचित कदम उठाकर किसानों की समस्याओं को दूर करेंगे।

WhatsApp Group Join Now