home page

हिसार घग्घर ड्रेन सेमनाल की सफाई की मांग को लेकर जेजेपी कार्यकर्ताओं ने तहसील को सौंपा ज्ञापन

 | 
JJP workers submitted a memorandum to the tehsil demanding cleaning of Hisar Ghaggar drain seminal
mahendra india news, new delhi

जननायक जनता पार्टी हल्का ऐलनाबाद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी हलका अध्यक्ष अनिल कासनिया के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन नाथूसरी चौपटा तहसीलदार ज्ञापन सौंपा। जिसमें क्षेत्र की विभिन्न मुख्य समस्याओं का जिक्र किया गया जिसमें हिसार घग्घर डरेन की सफाई और इसके तट बंधों की मजबूत करना क्योंकि पिछले वर्ष बरसात के सीजन में हिसार घगर ड्रेन के ओवरफ्लो होने की वजह से हजारों एकड़ किसानो की फसल बर्बाद हो गई थी और सैकड़ो गांव में बरसाती पानी घुस गया था जिससे  मकान और मवेशियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था। और सरकार के द्वारा मुआवजे की घोषणा के बावजूद अब तक किसानों को एक नया पैसा नहीं दिया गया है।  


इसके तटबंध मजबूत किए जाएं और इसकी बरसात से पहले-पहले जल्द से जल्द इसकी सफाई की जाए वही ज्ञापन में चौपटा सिरसा सडक़ को लेकर के भी समस्या रखी गई जिसमें चौपटा से दड़बा कलां के बीच में जो सडक़ पूरी जर्जर हो चुकी है और बरसात के सीजन में प्रशासन द्वारा इसको बंद कर दिया जाता है तो चौपटा क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए जहां 15 से 20 किलोमीटर घूम के जाना पड़ता है और सालासर  पैदल यात्रियों को भी बड़ी भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। 

वह भी गहरे पानी से पैदल  गुजरकर निकलते हैं तो  सरकार से मांग की गई है कि इसको भी जल्द से जल्द ऊंचा उठाकर के नए सिरे से बनाया जाए इसके अलावा चौपटा क्षेत्र के अनेक गांवों में पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई है और आगे नहर की बंदी भी बताई जा रही है तो हरियाणा सरकार से इसकी मांग की गई है कि एक बार नहरो में पानी छोडक़र सभी वाटर वर्ष की डिगीयां भरी जाए ताकि आमजन को पीने के पानी की कोई दिक्कत ना रहे। व गेहूं की फसल को अनाज मंडी बेचे हुए आज लगभग एक महीना हो गया और किसान के खाते में अभी तक उसके पैसे नहीं आए हैं। 

WhatsApp Group Join Now

 जजपा नेता अनिल कासनीया  ने कहा कि जो पिछली सरकार में जो दुष्यंत चौटाला ने बेहतर घंटे में किसान के खाते में पैसे डालने का काम किया था वह योजना अब  नायब सैनी की सरकार में कहीं ना कहीं दम तोड़ती नजर आ रही है तो सरकार जल्द से जल्द किसानों के पैसे उनके खाते में डालें ताकि वह आगे की बुवाई बिजाई कर सके आज सरकार की दमनकारी नीतियों की वजह से आमजन बहुत परेशान है चाहे वह किसान है कर्मचारी है चाहे  मजदूर या छोटा  व्यापारी है आज सरकार ने जो पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए इसमें आम जन में हाहाकार मचा हुआ है आज हरियाणा में होने वाली सभी भर्तियों में हरियाणा को युवाओं को वंचित रखा गया है आज हरियाणा के युवाओं में इसको लेकर के भारी रोष है और नीट का पेपर आउट होने पर भी युवाओं में सरकार के प्रति रोष है आज युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। इस अवसर पर पार्टी के जिला महासचिव हनुमान कासनीया, सुरजीत ढिल्लों,शानतनु गोदारा, सतपाल रायपुरिया, मदन गाट,  भूरा राम,  नेकी राम साहू, रामूर्ति ढिल्लों, वीरेंद्र बेनीवाल रणधीर ढिल्लों विनोद बिजारनीया,  पवन गहलोत, देवीलाल सेरडिया सहित अनेक गणमान्य जन इस अवसर पर उपस्थित थे।