home page

महेंद्रगढ़ में 6 दिसंबर को जेजेपी की स्थापना दिवस रैली, अजय और दुष्यंत चौटाला करेंगे जिलावार दौरे

 
JJP’s foundation day rally to be held in Mahendragarh on December 6; Ajay and Dushyant Chautala to conduct district-wise tours
 | 
 JJP’s foundation day rally to be held in Mahendragarh on December 6; Ajay and Dushyant Chautala to conduct district-wise tours

 MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

जननायक जनता पार्टी ने 6 दिसंबर को स्थापना दिवस पर महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली की तैयारियां तेज कर दी है। जेजेपी प्रमुख डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा शनिवार से जिलावार कार्यक्रम करेंगे।पार्टी के जिला प्रवक्ता अमर सिंह ज्यानी  ने बताया कि जेजेपी नेता 14 नवंबर को पानीपत और सोनीपत, 15  नवम्बर को कुरुक्षेत्र और अंबाला, 17 नवंबर को पंचकुला और यमुनानगर जिले में कार्यक्रम करके रैली का न्योता देंगे। 

इसी तरह 18 नवम्बर को फरीदाबाद और नूंह, 19 नवम्बर को भिवानी और दादरी, 20 नवम्बर को रोहतक और हांसी, 21 नवम्बर को फतेहाबाद, 22 नवम्बर को झज्जर और गुरुग्राम, 24 नवम्बर को रेवाड़ी और महेन्द्रगढ़, 25 को कैथल, 28 नवम्बर को पलवल जिले में जेजेपी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ रैली की तैयारियां करेगी। इनके अलावा जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला विभिन्न हलकों में जाकर ग्रामिणों व शहरवासियों से रूबरू होकर रैली का निमंत्रण दे रहे है।