home page

जेएनवी ओढ़ा में कक्षा 9 व 11 की प्रवेश परीक्षा संपन्न, मार्च व जून में घोषित होंगे परिणाम

 | 
JNV Odha has completed the entrance exam for classes 9 and 11, and the results will be declared in March and June
mahendra india news, new delhi
पीएम-श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा में शनिवार को सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 एवं कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा परिसर में किया गया। इस परीक्षा के लिए कुल 177 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 99 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
वहीं कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा सिरसा शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। डीएवी स्कूल, बरनाला रोड सिरसा में 336 नामांकित विद्यार्थियों में से 241 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। इसी प्रकार आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिरसा में 318 नामांकित विद्यार्थियों में से 227 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार कक्षा 9 में प्रवेश के लिए कुल 654 विद्यार्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 468 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विद्यालय के प्राचार्य ललित कालड़ा ने बताया कि कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा, जबकि कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के पश्चात जून 2026 में जारी किया जाएगा।