गांव जोधका में फिर शुरू हुई कबड्डी नर्सरी, 61 खिलाड़ियों में से 35 का चयन
mahendra india news, new delhi
गांव जोधका में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से एक बार फिर कबड्डी की खेल नर्सरी शुरू कर दी गई है। ग्राम पंचायत जोधका के सहयोग से आयोजित इस पहल के तहत 29 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें आसपास के कई गांवों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ट्रायल के दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी राकेश जी, पूर्व खिलाड़ी सुरजीत कांबोज, हरियाणा पुलिस से मोहित जी तथा ग्राम पंचायत सदस्य सुनील जी मौजूद रहे। ट्रायल की सूचना व्हाट्सएप ग्रुप और फोन के माध्यम से दी गई थी, जिसके चलते कुसुम्भी, कुकड़ थाना, मोची वाली, शेरपुरा, डिंग मंडी और जोधका सहित आसपास के क्षेत्रों से कुल 61 खिलाड़ी पहुंचे।
प्रदर्शन के आधार पर 21 लड़कों और 14 लड़कियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में 13 और 8 लड़कों के साथ 12 और 2 लड़कियों को अलग-अलग श्रेणियों में शामिल किया गया है।
नर्सरी का संचालन 1 मई 2026 से शुरू कर दिया गया है। सभी चयनित खिलाड़ियों को रोजाना शाम 5 बजे जोधका के खेल मैदान में उपस्थित रहना होगा। चयनित खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार की ओर से प्रतिमाह 1500 से 2000 रुपये तक की डाइट मनी भी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षक के रूप में कोच रितु खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगी।
