home page

हरियाणा से खाटू श्याम जाने के लिए काकिनाडा टाउन-हिसार- काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा शुरू

 | 
Kakinada Town-Hisar-Kakinada Town weekly special train service started from Haryana

mahendra india news, new delhi
रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए समय समय पर अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में रेलवे द्वारा होली व ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेषल रेलसेवा (06 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।  

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 07705, काकिनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक स्पेश्श्ल रेलसेवा दिनांक 19.02.26 से 26.03.26 तक (06 ट्रिप) काकिनाडा टाउन से प्रत्येक गुरूवार को 05.00 बजे रवाना होकर शनिवार को 14.05 बजे हिसार पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 07706, हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 29.03.26 तक (06 ट्रिप) हिसार से प्रत्येक रविवार को 23.15 बजे रवाना होकर बुधवार को 09.00 बजे काकिनाडा टाउन पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सामलकोट, राजमंडी, तणुकु, भीमवरम टाउन, आकिवीडु, कैकलुरू, गुडिवाडा, विजयवाडा, गुंटूर, सत्तेनपल्ली, नडिकुडी, मिर्यालगुडा, नल्लगोंडा, चर्लपल्ली, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड, नान्देड,

WhatsApp Group Join Now

पूर्णा, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नंदूरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ, झुंझुनूं, चिडावा, लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 02 फर्स्ट एसी, 04 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान व 02 गार्ड श्रेणी सहित 24 डिब्बे होगें।