home page

Kal Ka Mosam: हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

 | 
Kal Ka Mosam: हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

हरियाणा में दिवाली के बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट महसूस होने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद हरियाणा में मौसम करवट लेगा। जानिए कल 09 नवंबर को हरियाणा में मौसम कैसा रहने वाला है।


अभी नहीं मिलेगी राहत
वर्तमान में हवा नहीं चल रही है जिससे वातावरण में मौजूद नमी की वजह से स्मॉग धुएं का रुप ले रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 4 से 5 दिन तक प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि 11 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

मौसम पूर्वानुमान :-  चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 12 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।  इस दौरान 10 नवंबर तक हल्की गति से उत्तरी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट संभावित परन्तु 11 व 12 नवंबर के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आंशिक बादल संभावित जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित।  

WhatsApp Group Join Now