HARYANA में ₹25 हजार रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार: जमीन का इंतकाल और कब्जा दिलाने के बदले मांगी थी रिश्वत
mahendra india news, new delhi
हरियाणा की बड़ी ख्खबरों में सोनीपत से हैं। जहां पर एसीबी यानि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी की टीम ने राई तहसील में तैनात कानूनगो राजेश मलिक को 25000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने जमीन से जुड़े राजकीय कार्यों को निपटाने के बदले शिकायतकर्ता से अवैध रूप से पैसों की मांग की थी।
शिकायतकर्ता ने एसीबी यानि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा की जमीन से संबंधित मामले में नायब तहसीलदार की अदालत से पहले ही आदेश जारी हो चुके थे। इन आदेशों के आधार पर जमीन की तकसीम (बंटवारा), इंतकाल और भूमि का भौतिक कब्जा दिलाने की प्रक्रिया लंबित थी। जब शिकायतकर्ता ने इस कार्य को पूरा करने के लिए कानूनगो राजेश से संपर्क किया, तो उसने मदद करने के एवज में 25000 रुपये की रिश्वत की मांग की।
शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय यानि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का रुख किया और पूरे मामले की जानकारी दी। एसीबी ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए इसका सत्यापन किया और आरोपी को पकडऩे के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। योजना के अनुसार, जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
