home page

SIRSA में 17 मार्च को कंवर ग्रेवाल व 18 को मासूम शर्मा व शिवा चौधरी देंगे प्रस्तुति

 
Kanwar Grewal will perform in SIRSA on 17th March and Masoom Sharma and Shiva Chaudhary will perform on 18th March
 | 
 Kanwar Grewal will perform in SIRSA on 17th March and Masoom Sharma and Shiva Chaudhary will perform on 18th March

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ में स्थित जेसीडी इंस्टिट्यूट ऑफ़ बिज़नेस मैनेजमेंट में आगामी 17 व 18 मार्च को आयोजित होने वाले एम-फिएस्टा 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।


 इस दौरान जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश ने पत्रकारों से रूबरू होकर कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी साझा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलसचिव डॉ. सुधांशु गुप्ता सहित सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।


उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा।
 इसके अंतर्गत कला, खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह है और संस्थान की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 17 मार्च को सुबह ऑफ-रोडिंग गतिविधि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। 


इन दोनों कार्यक्रमों का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार, कुलपति, चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन के बाद  फाइन आर्ट्स प्रतियोगिताएं, नृत्य, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने बताया कि पहले दिन की शाम के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल की लाइव प्रस्तुति होगी। 

WhatsApp Group Join Now


उन्होंने आगे बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन 18 मार्च को सुबह विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रैंप वॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं फैशन, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। इस दिन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. हरलीन कौर, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली होंगी।


उन्होंने बताया कि दूसरे दिन शाम को आयोजित होने वाले भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणवी संगीत जगत के लोकप्रिय कलाकार मासूम शर्मा तथा शिवा चौधरी अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। 
उन्होंने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शहरवासी भी भाग लेंगे। 
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों दिनों की टिकटें उपलब्ध हैं, जिन्हें प्राप्त करने के लिए इच्छुक व्यक्ति जेसीडी विद्यापीठ के प्रबंधन से संपर्क कर सकते हैं।


 आयोजन के दौरान विद्यार्थियों के लिए अनेक रोचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई है।
कला गतिविधियों में हेयर स्टाइलिंग, नेल आर्ट, मेहंदी तथा रंगोली प्रतियोगिता शामिल हैं।
खेल गतिविधियों में नींबू दौड़, रस्साकशी (लड़के व लड़कियां), डेड लिफ्ट, कैरम तथा धीमी गति स्कूटर और मोटरसाइकिल दौड़ आयोजित की जाएगी। 


वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत एकल गायन, एकल नृत्य, युगल नृत्य तथा समूह नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
डॉ. जयप्रकाश ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम होते हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों का है और विद्यार्थियों द्वारा ही आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में आयोजित सभी प्रतियोगिताओं तथा कलाकारों के चयन में भी विद्यार्थियों की इच्छानुसार निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम में लगभग 2000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 


उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर इस कार्यक्रम के संजोयक प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है तथा पूरे कार्यक्रम के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। संस्थान की ओर से प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं।