home page

कर चले हम फिदा, ए वतन साथियो...गायक कलाकारों ने शहीदी दिवस पर देशभक्ति गीतों से बांधा समां

 | 
Kar chale hum fida, ae watan saathiyo…singers enthralled the audience with patriotic songs on Martyrs' Day

mahendra india news, new delhi
सिरसा। जयदेव सहदेव जैन ट्रस्ट के प्रधान ललित जैन की अध्यक्षता में क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की शहादत को देशभक्ति के गीत गाकर नमन किया गया। ललित जैन ने बताया कि भगत सिंह का जन्म 28 सितम्बर1907 को हुआ था। बचपन से ही क्रांतिकारी विचारों के थे। उनमें देश प्रेम कूट-कूट कर भरा था । इंकलाब जिंदाबाद का नारा उनका ही दिया हुआ है।

यहां तक की अंग्रेज भी उनकी क्रांति से डरते थे। जिनकी बदौलत उनको चोरी-चोरी 23 मार्च 1937 को फांसी दे दी गई। इस मौके पर न्यू स्टार म्यूजिकल ग्रुप के प्रधान मानकचंद जैन की प्रेरणा से कलाकारों ने कर चले हम फिदा, ए वतन साथियों गीत गाकर वातावरण को देशभक्तिमयी बना दिया। इसके बाद कलाकारों ने ये देश है वीर जवानों का, मेरे देश प्रेमियों आपस में प्रेम करो, ए मेरे वतन के लोगो, जरा याद करो...सहित अनेक देशभक्ति गीत गाकर माहौल को देशभक्तिम बना दिया।

इस मौके पर मानकचंद जैन, राजकुमार खुराना, सुखदेव बागड़ी, गजेंद्र शर्मा , देवेंद्र कुमार, डा. बबलू, सोनू अटवाल, सुरेंद्र कुमार, सुभाष तरड़, सरदार मनमोहन सिंह, राजेश विडलान, मास्टर नौरंग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।