कश्मीर कंबोज को मिली मानद उपाधि, लायंस क्लब सिरसा अमर ने दी बधाई
mahendra india news, new delhi
लायंस क्लब सिरसा अमर के उपप्रधान व इंडियन टैलेंट हंट फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट चेयरमैन और न्यूज टुडे के मुख्य-सम्पादक कश्मीर कम्बोज को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता सामाजिक सरोकारों एंव जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए मानद उपाधि डॉक्टर से सम्मानित किया गया ।
जिसके लिए लायंस क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला, अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीयध्यक्ष लायन इन्द्र गोयल, अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार के पूर्व प्रधान भारत भूषण ऐलावादी, यंग इंडिया आॅर्गनेशन के प्रधान मोहित सोनी, कुलदीप फुटेला, अशोक वर्मा, सुरेंद्र अरोड़ा, श्याम लाल शर्मा, राजेश सिंगला, अमर साहूवाला, गगन कम्बोज, आजाद सिंह, चेतन भठूरेवाला, हरभगवान मेहता, सुरेश गोयल, डॉ. विनोद गिरधर, विनोद कुमार बजाज, प्रदीप रहेजा, राहुल मेहता, संदीप गोयल, जगसीर मालवा व डा. गुरजीत सिंह हरमन ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।
लायंस क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा कि कश्मीर कम्बोज एक ईमानदार प्रमुख समाजसेवी कर्मठ कार्यकर्ता, दानवीर व जरूरतमंदों की सहायता करने वाला व्यक्तित्व है। मानद उपाधि डॉक्टर के वो असल में हकदार हैं। हमें आज बहुत खुशी हो रही है कि अब वो अपने नाम के आगे डा. कश्मीर कम्बोज लगाएंगे, जिसके लिए में उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और उम्मीद करता हंू, वो इसी तरह आने वाले समय में भी मानवता की सेवा करते रहेंगे, जिससे जरुरतमंदों का भला होता रहेगा।
