home page

केशव पार्क समिति ने करवाया हिंदु सम्मेलन, आमजन पंच परिवर्तन को अपनी जीवन शैली में उतारें: सतीश सुमेन

 | 
Keshav Park Committee organised Hindu conference, common people should adopt Panch Parivartan in their lifestyle: Satish Sumen

mahendra indra news, new delhi
सिरसा। केशव पार्क समिति, हुडा द्वारा पार्क में हिंदु सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बाबा सरसाईनाथ मंदिर के महंत सुंदराई नाथ व ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय से बिंदु दीदी के निर्देशों की अनुपालना में सुमन दीदी ने सनातन समाज के प्रतिनिधि के रूप में मंच को सुशोभित किया। जबकि मंच संचालन पूर्व प्राचार्य श्यामलाल फुटेला व मार्किटिंग बोर्ड से सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदु जागरण की दिशा में नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करना व वर्तमान समय की पुकारके अनुसार पंच परिवर्तन रहा। कार्यक्रम संयोजन समिति के पैटर्न/पालक सेवानिवृत्त प्राचार्य श्यामलाल फुटेला ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हिसार विभाग के सहकार्यवाह सतीश सुमेन ने पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हम पंच परिवर्तन के मूल बिंदुओं को अपनी जीवन शैली में बड़ी आसानी से उतार सकते हैं। इस मौके पर सुमन दीदी ने  माताओं को भोजन बनाते वक्त ईश्वर का गुणगान करके सात्विक भोजन तैयार कर परोसने पर जोर दिया।

उन्होंने आगे बताया कि किस प्रकार बच्चे मोबाइल का सही उपयोग करें व बच्चों को इसके दुरूपयोग से दूर रखें। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डीएवी स्कूल के बच्चों व आईसीआईसी बैंक से पधारे कर्मवीर ने देशभक्ति से ओतप्रोत अनेक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी, जिनका उपस्थिति ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बिंदु सेल्फी प्वाइंट रहा। प्रचार-प्रसार प्रमुख एडवोकेट मोहन लाल अरोड़ा व सेवानिवृत्त प्रो. रामप्रसाद गोस्वामी का भी सराहनीय योगदान रहा।

WhatsApp Group Join Now

अंत में सभी ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। समिति के संयोजक मोहनलाल सहित समस्त पार्क समिति सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट, एमसी सनप्रीत सिंह सोढ़ी, सांवर मल गुज्जर, राजकुमार ग्रोवर, अविनाश सवदेवा, सीबी कौशिक, गोपाल, सीडीएलयू से हेमंत, अभिषेक, पूर्व एमसी सुनील बहल, रेणु बाला, नरेश सेठी, राजेंद्र कड़वासरा, राजेंद्र कसवां, मा. सुनील, मा. विनोद सचदेवा, सत्यबीर जाखड़, पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त ध्यान सिंह, अतुल्य जोशी सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।