खाटू श्याम लक्खी मेला आज से हुआ शुरू, वीआईपी कल्चर पर लगी रोक
राजस्थान के सीकर में फेमस खाटू श्याम लक्खी मेला आज शनिवार यानि 21 फरवरी से शुरू हो गया। लक्खी मेला 28 फरवरी तक चलेगा। इस मेले में वीआईपी ल्चर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस मेले में लाखों भक्तों के खाटू पहुंचने की उम्मीद है. बाबा श्याम के दरबार की भव्यता को बहुत भव्य बनाने की कोशिश की गई है। बाबा श्याम मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेले के दौरान वीआईपी दर्शनों की कोई व्यवस्था नहीं होगी, सभी भक्तों को एक ही व्यवस्था के तहत बाबा के दीदार करने होंगे.
आपको बता दें कि बाबा श्याम मंदिर की सजावट के लिए विशेष रूप से 120 बंगाली कारीगरों की टीम बुलाई गई है, जिन्होंने अपनी कला से मंदिर परिसर को पौराणिक काल के दृश्यों से दरबार को सजाया है, कमेटी प्रशासन ने बताया कि लक्खी मेले में आने वाले भक्तों के लिए बाबा श्याम के दर्शनों को लेकर जानकारी सांझा की गई है.
कमेटी प्रशासन की तरफ से बताया गया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शनों के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने बताया कि लाइनबद्ध होकर 14 अलग-अलग लाइनों से दर्शन कराए जाएंगे ताकि भीड़ का दबाव न बढ़े, इसी के साथ ही इस बार बाबा के दर्शन के लिए हर भक्त को करीबन 23 किलो मीटर पैदल की यात्रा करनी पड़ेगी।
ये व्यवस्था शुरू होते ही सुंदर स्वरूप में उभर सकता है मंदिर
खाटू श्याम में अगर रिंग रोड बना दिया जाए, सीवरेज की लाइन डाल जाए, साफ सफाई की व्यवस्था और बेहतर हो जाए व रींगस से खाटू तक फोरलेन सडक़ का निर्माण कर दिया जाए तो यह खाटू श्याम विश्व पर्यटन के मानचित्र पर भी और सुंदर स्वरूप में उभर सकता है.
प्रदेश और केंद्र सरकार लगातार खाटू श्याम को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए कृत संकल्पित नजर आ रही हैं. केंद्र सरकार ने स्वदेश योजना 2.0 के तहत 87 करोड़ रुपये से अधिक खाटू धाम विकास के लिए पिछले बजट में दिए हैं।
