home page

जेसीडी में खेलो इंडिया अस्मिता वॉलीबॉल लीग का हुआ भव्य समापन, लगन और मेहनत से हर लक्ष्य संभव: सविता पूनिया

 | 
Khelo India Asmita Volleyball League concludes with grand ceremony at JCD; every goal is possible with dedication and hard work: Savita Poonia

mahendra india news, new delhi
जेसीडी विद्यापीठ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता वॉलीबॉल लीग का समापन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस लीग में भाग लेने वाली सभी 14 टीमों ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया।

प्रतियोगिता में रूपावास टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जेसीडी विद्यापीठ वॉलीबॉल अकादमी द्वितीय स्थान पर रही। वहीं जेसीडी डेंटल कॉलेज की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

Khelo India Asmita Volleyball League concludes with grand ceremony at JCD; every goal is possible with dedication and hard work: Savita Poonia
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता सविता पूनिया  ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने की। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुधांशु गुप्ता, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. ईश्वर मलिक, अमरीक सिंह गिल सहित सभी प्राचार्यगण, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन वॉलीबॉल कोच मुकेश कासनिया की देखरेख में हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि खेल आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं और इस प्रकार के आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा देते हैं। उन्होंने सविता पूनिया को "ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया" बताते हुए उन्हें बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने खिलाडय़िों को निरंतर मेहनत, लगन और समर्पण के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया।

 

Khelo India Asmita Volleyball League concludes with grand ceremony at JCD; every goal is possible with dedication and hard work: Savita Poonia
अपने प्रेरणादायक संबोधन में सविता पूनिया ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि उनकी खेल यात्रा सिरसा से शुरू हुई और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने खिलाडय़िों को संदेश दिया कि असफलता से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उसे सीख के रूप में लेकर आगे बढऩा चाहिए।

इस अवसर पर हरियाणा वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष करण चौटाला ने सभी खिलाडय़िों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ भविष्य में भी निरंतर आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाडय़िों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और खेलों के प्रति रुचि एवं प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिलता है।

 

वॉलीबॉल कोच मुकेश कासनिया और कोच राहुल बैनीवाल ने जानकारी दी कि दो दिन तक चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाडय़िों ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में रूपावास टीम ने जेसीडी विद्यापीठ वॉलीबॉल अकादमी को सीधे सेटों में (25-21, 25-22) से हराकर खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में डॉ. जय प्रकाश ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस प्रकार प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

WhatsApp Group Join Now