home page

द विज्डम स्कूल में 5वीं स्केटिंग चैंपियनशिप में स्केटिंग में ख्याती ने जीता गोल्ड मैडल

 | 
Khyati won the gold medal in skating at the 5th Skating Championship at The Wisdom School

mahendra india news, new delhi
सिरसा। यूमी फिटनेस क्लब की ओर से द विज्डम स्कूल में 5वीं स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। डा. रवीना डायरेक्टर यूमी फिटनेस क्लब, सिरसा ने बताया कि चैंपियनशिप में बतौर मुख्यातिथि हरविंद्र कौर व वीरपाल कौर ने शिरकत की। इस मौके पर विज्डम स्कूल प्रिंसीपल गुरप्रीत सिंह व वाइस प्रिंसीपल प्रियंका अरोड़ा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्यातिथि हरविंद्र कौर व वीरपाल कौर ने बताया कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हंै।

इसलिए युवा शिक्षा के साथ-साथ खेलों में अधिक से अधिक रूचि दिखाएं। खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हंै, बल्कि मानसिक रूप से भी परिपक्व बनाते हंै। उन्होंने कहा कि खेलों में भी करियर के बेहतर अवसर उपलब्ध हंै। अगर युवा लक्ष्य निर्धारित कर खेल के प्रति समर्पित भाव से मेहनत करें तो वे अपना भविष्य स्वर्णिम बना सकते हैं।

यूमी फिटनेस क्लब की डायरेक्टर डा. रवीना ने बताया कि इस चैंपियनशिप में द विज्डम स्कूल की ख्याति ने गोल्ड मैडल, इसी स्कूल की जिक्रा ने सिल्वर व द आर्यन स्कूल की अरलीन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी पदक विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसीपल गुरप्रीत सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए, ताकि युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अपने भविष्य को स्वर्णिम बना सकें।

WhatsApp Group Join Now