home page

Kisan News: इस अनोखी भिंडी की खेती से किसान होंगे मालामाल, सिर्फ 55 दिनों में होगी लाखों की कमाई

 | 
Kisan News: Farmers set to strike it rich by cultivating this unique okra variety; earn lakhs in just 55 days

mahendra india news, new delhi
 अगर आप भी एक किसान हैं, तो यह NEWS आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसी सब्जी की खेती के बारे में बताएंगे, जो कुछ ही दिनों में लखपति बना सकती है। मार्केट में इस सब्जी की डिमांड काफी ज्यादा है।

इस मौसम में अगर आप इसकी खेती करेंगे तो इससे अच्छा मुनाफा मिलेगा। ऐसे में आप भिंडी की खेती कर सकते है। लेकिन ये भिंडी हरी नहीं बल्कि गुलाबी है।  इस अनोखी भिंडी में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। यह विटामिन का भी अच्छा स्रोत है और बीपी को कंट्रोल करती है। 

ऐसे करें बुवाई 
गुलाबी भिंडी में रेड बरगंडी और एमरेल्ड ओकरा यह दो ऐसी प्रजातियां हैं, जो ज्यादातर मार्केट में दिखाई देती हैं। अगर आप इस अनोखी भिंडी की खेती करते है तो आपको एकड़ जमीन के लिए लगभग डेढ़ किलोग्राम बीज चाहिए होगें। अच्छे उत्पादन के लिए 5 से 7 सेंटीमीटर गहराई पर इसकी बुवाई करें। 

इस खेती के लिए मिट्टी का चयन करते वक्त आपको खास ध्यान रखना होगा। इसकी खेती के लिए मिट्टी ऐसी हो जिसमें पानी ज्यादा देर तक न रुके। साथ ही उर्वरक ज्यादा नहीं देना चाहिए नहीं तो रंग खराब हो सकता हैं।

एक एकड़ में बुवाई करने के बाद 15 से 20 टन गोबर की खाद या 10 टन बर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल करें। इसमें आप 5 से 6 टन मुर्गी की खाद भी प्रयोग कर सकते है। इससे पैदावार अच्छी होगी। इस प्रक्रिया को पूरा करने के 25 से 30 दिन में ही फूल आने शुरू हो जाते हैं और 55 दिनों के बाद ही किसानों को यह फसल मुनाफा देने लगती है। 

WhatsApp Group Join Now

इस गुलाबी भिंडी की कीमत की बात करें तो ये हरी भिंडी की अपेक्षा अधिक होती है।  एक एकड़ में 50 से 60 क्विंटल भिंडी आराम से मिल जाएगी। अभी बाजार में अच्छी हरी भिंडी कम से कम ₹40 प्रति किलो मिल रही है, जिसकी तुलना में गुलाबी भिंडी की कीमत ज्यादा होती है।  लेकिन अगर ₹40 के हिसाब से भी बात करें तो इससे आप एक एकड़ में ₹2,40,000 का मुनाफा कमा सकते हैं।