home page

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स व राजस्थान रॉयल्स के बीच आज होगा मुकाबला, इन पर रहेगी नजर

Kolkata Knight Riders and Rajasthan Royals will be playing their IPL match today.
 
 | 
Kolkata Knight Riders and Rajasthan Royals will be playing their IPL match today.  
आईपीएल में एक से बढक़र एक मुकाबले हो रहे हैं। आईपीएल में शनिवार को आरसीबी को दिल्ली ने हरा दिया। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स व राजस्थान रॉयल्स के बीच आज रविवार के दिन मुकाबला हो रहा है। वैसे देखे तो केकेआर की टीम कई मोर्चों पर लडख़ड़ाई है। चिंता सीजन शुरू होने से काफी पहले ही शुरू हो गई थीं, जब मुख्य तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप चोट ग्रस्त के कारण बाहर हो गए थे।

इसी के साथ ही मथीशा पथिराना के टीम से जुडऩे में देरी और अनिश्चितता ने संकट को और गहरा कर दिया। कैमरन ग्रीन के गेंद से कभी-कभार ही योगदान देने के कारण, केकेआर के पास एक अनुभवहीन तेज गेंदबाजी आक्रमण बचा है,  रविवार को चुनौती को और भी बढ़ा देगा, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स पावरप्ले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी टीम रही है।



आपको बता दें कि पिछले मुकाबले में सनराइजर्स से मिली हार के बाद रॉयल्स बदला लेने के लिए पूरी तरह से तैयार होगी। 4 शानदार जीत के बाद 57 रन की हार एक अपवाद सी लगी और इस हार का बदला लेना उनकी प्राथमिकता होगी। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने बड़े से बड़े गेंदबाजी लाइनअप को ध्वस्त कर दिया है। वहीं, आरआर के स्पिनरों ने इस सीजन में 15.85 की औसत से 14 विकेट लिए हैं।