home page

कृष्ण सैनी की भाजपा में वापसी, कृष्ण सैनी 1996 में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे

 | 
Krishna Saini returns to the BJP; Krishna Saini served as the BJP's District President in 1996

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सिरसा। यहां के वरिष्ठ हलोपा नेता कृष्ण सैनी ने आज पुन: भारतीय जनता पार्टी में वापसी की घोषणा की। उन्होंने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा की अगुवाई में भाजपा का दामन थाम लिया।

कृष्ण सैनी 1996 में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे व उनके नेतृत्व में सिरसा में पहली बार कमल का फूल खिला था। कृष्ण सैनी के साथ वार्ड 26 के पार्षद राजेन्द्र जांगड़ा भी भाजपा में शामिल हुए हैं। इस दौरान राम नगरिया गांव के सरपंच व नंबरदार भी मौजूद रहे। उनके अलावा भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश केलनिया, युवा नेता अमन चोपड़ा, बलवान जांगडा, पूर्व पार्षद सुशील सैनी और रामकुमार शर्मा भी उपस्थित थे।