home page

कुमारी पायल को कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने पर किया सम्मानित, एकांश ढुल का यूपीएससी में हरियाणा में प्रथम स्थान आने पर किया जाएगा नागरिक अभिनंदन

 | 
Kumari Payal was honored for winning the gold medal in wrestling, Ekansh Dhull will be given a civic felicitation for securing the first position in Haryana in UPSC

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर बेगू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पायल के 50 किलोग्राम भार वर्ग में आॅल इंडिया सिविल सर्विसेज में गोल्ड मेडल हासिल करने पर बाबा सरसाईनाथ बुक बैंक सिरसा के अध्यक्ष गुरदीप सैनी, उपप्रधान प्राचार्य शमशेर शर्मा व स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा (सलाह) ने स्मृति चिन्ह देकर प्रतिभा का सम्मान किया। इससे पूर्व भी जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं भी विद्यालय में आकर कुमारी पायल का सम्मान कर चुकी है।

आॅल इंडिया सिविल सर्विसेज में फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन स्टाइल महिला फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन गत दिवस हिमाचल प्रदेश में किया गया था। स्कूल प्रिंसिपल जितेंद्र कौर ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य राजेश मल्होत्रा, सलाह के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ,कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कांटीवाल, महासचिव नवीन सिंगला, वरिष्ठ उप प्रधान सरोज वर्मा,  प्रवीण कुमारी प्रवक्ता, नरेंद्र कुमार शम्मी राजेंद्र कुमार, सरिता पूनिया, इंदु रानी, सुषमा रानी, मनोज कुमार, अंशुल गोयल मौजूद थे।

गुरदीप सैनी ने बताया कि शीघ्र ही उक्त संस्थाएं एकांश ढुल को सिरसा आमंत्रित कर के उनका नागरिक अभिनंदन करेंगी। एकांश ढुल ने यूपीएससी परीक्षा में हरियाणा में प्रथम व अखिल भारतीय स्तर पर तीसरी रैंक प्राप्त की है। गौरतलब है कि बाबा सरसाईनाथ बुक बैंक व सलाह संगठन पिछले 5 वर्ष में कोमल गर्ग (यूपीएससी), सविता पूनियां (हॉकी), दिया कुमारी (टॉपर), शर्मिला गोदारा (टॉपर), कपीस (कुश्ती) सहित विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now