home page

Laila Khan Murder: एक्ट्रेस की हत्या के मामले में सौतेले पिता दोषी करार, कई महीनों बाद मिले थे लैला खान के कंकाल

 | 
 Laila Khan Murder: एक्ट्रेस की हत्या के मामले में सौतेले पिता दोषी करार, कई महीनों बाद मिले थे लैला खान के कंकाल 
Laila Khan Murder Case: एक्ट्रेस लैला खान मर्डर केस में  मुंबई की एक अदालत ने आरोपी परवेज टाक को दोषी ठहराया है। इसके बाद अब 14 मई को सजा पर सुनवाई होगी। करीब 13 सालों के बाद लैला खान और उनके परिजनों को न्याय मिला है। आरोपी लैला का सौतेला पिता था। साल 2011 में आरोपी ने अपनी सौतेली बेटी लैला खान,  उनकी मां और लैला के चार भाई-बहनों की हत्या कर दी थी।

बता दें कि साल 1978 में रेशमा पटेल यानी लैला खान का जन्म हुआ था। साल 2002 में लैला ने कन्नड़ फिल्म मेकअप से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। साल 2008 में लैला ने एक फिल्म 'वफा ए डेडली' लव स्टोरी में राजेश खन्ना के साथ काम किया था। हालांकि ये फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। लेकिन इसके बाद लैला को पहचान मिली। धीरे- धीरे लैला को काम मिलने लगा और फिर साल 2011 में उसकी हत्या हो गई थी। 

लैला अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए फार्महाउस गई थी। लेकिन वहां से कभी वापस नहीं लौटी। 11 महीनों तक उनकी तलाश की गई और फिर जो हुआ उसने सबके होश उड़ा दिए। 11 महीने बाद उसी फार्महाउस में लैला के कंकाल मिले थे। लैला और उसके परिवार की हत्या उसके सौतेले बाप परवेज टाक ने की थी। 

परवेज  लैला की मां सेलिना का तीसरा पति था। संपत्तियों पर बहस के बाद टाक ने पहले सेलिना की और फिर लैला और उनके चार भाई-बहनों की हत्या कर दी। हत्याओं का मामला कुछ महीने बाद सामने आया जब टाक को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया। सड़े गले शव बाद में बंगले से बरामद किए गए थे। अब आरोपी को इस मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया है। इसके साथ ही 14 मई को सजा पर सुनवाई होगी। 

WhatsApp Group Join Now