लाला जगन नाथ जैन पब्लिक स्कूल सिरसा में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया
mahendra india news, new delhi
सिरसा। लाला जगन नाथ जैन पब्लिक स्कूल परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। ध्वजारोहण प्रधान चन्द्र यश जैन (दादा-बाड़ी), चेयरमैन ललित जैन, कोषाध्यक्ष संदीप जैन (दादा-बाड़ी), सचिव प्रवीन जैन (दादा-बाड़ी) एवं प्रधानाचार्या ऋतु मल्होत्रा द्वारा किया गया।
इसके साथ ही प्रधान विजय कुमार (खैरा-कला), एसएस जैन सभा प्रधान मनोहर जैन, तथा खैरा कला से वरिंदर जैन, धर्मवीर जैन तथा सुभाष जैन ने भी ध्वजारोहण में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ऋतु मल्होत्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान की महत्ता पर भाषण दिए तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
