home page

सिरसा में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, कांग्रेस युवा नेता की हत्या, पिता घायल

 | 
Land dispute turns bloody in Sirsa; Congress youth leader murdered, father injured

mahendra india news, new delhi

 सिरसा जिला में कांग्रेस युवा नेता की पीट पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना में उनके पिता भी घायल हुए हैं। इस घटना के बारे में पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार में 35 एकड़ जमीन का झगड़ा चल रहा है।

जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों में खेत में भी झगड़ा हुआ। इस हमले में 30 साल के लवप्रीत सिंह की सौतेले भाई ने उनके सिर में लाठी-डंडों से कई वार किए, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान लवप्रीत के पिता नाजम सिंह, बड़े भाई गुरलाल और अन्य कई लोग मौजूद थे। नाजम सिंह का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। लवप्रीत सिंह सारा कालांवाली में कांग्रेस के युवा हलका इंचार्ज थे।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस युवा नेता लवप्रीत सिंह परिवार के साथ कालांवाली गांव में ही रहते थे। उनके पिता नाजम सिंह की 2 शादियां हुई हैं। पहली शादी से एक बेटा और एक बेटी हैं, वहीं दूसरी शादी से लवप्रीत सिंह हुए थे। लवप्रीत सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ अलग घर में रहते थे, जबकि सौतेला भाई गुरलाल सिंह 7-8 माह से अलग रह रहा था।

WhatsApp Group Join Now


ग्रामीणों के अनुसार नाजम सिंह के पास करीबन 35 एकड़ भूमि है। इस भूमि के बंटवारे का दोनों बेटों के बीच विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले पंचायतें भी हो चुकी हैं। लवप्रीत सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी करते थे। करीबन 4 वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। उनका एक तीन वर्ष का बेटा है। लवप्रीत अक्सर कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल होते थे।