हरियाणा की अनाज मंडियों में गेहूं बेचने वालों किसानों के लिए आखिरी अवसर, इस दिन तक होगी सरकारी खरीद
हरियाणा प्रदेश की अनाज मंडियों में पिछले डेढ़ माह से गेहूं खरीद का कार्य चल रहा है। गेहूं की सरकारी खरीद का आज शुक्रवार यानि 15 मई अंतिम दिन है। यदि किसी किसान ने अभी तक अपना गेहूं सरकार को नहीं बेचा है तो वह नजदीकी अनाज मंडी में लाकर बेच सकता है। इसके बाद अनाज मंडियों में एजेंसी गेहूं समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदेगी। बता दें कि इसके बाद फिर आढ़ती ही गेहूं की अपने रेट पर खरीद करेंगे।
अनाज मंडियों गेहूं की पिछले डेढ़ माह से पूरी तरह से शांतिपूर्वक सरकारी खरीद चल रही है। 15 मई शुक्रवार की शाम को गेहूं की सरकारी खरीद बंद कर दी जाएगी। जिस किसान को अपना गेहूं एजेंसी को बेचना है वह दिन में मंडी में लाकर बेच सकता है। एजेंसियों ने गेहूं को गोदाम में जमा करके अधिकतर किसानों को भुगतान भी कर दिया है। जो किसान अभी बिना भुगतान के रह गए हैं, उन्हें एक सप्ताह के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा।
