home page

हरियाणा प्रदेश में क्लब के बाहर देर रात्रि चली गोलियां, दो युवकों पर 15 राउंड फायरिंग; गंभीर

 | 
news
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी ख्खबरों में पंचकूला से हैं। जहां पर सेक्टर-5 स्थित एक क्लब के बाहर बुधवार देर रात्रि के वक्त बदमाशों ने फायरिंग की। इस दौरान दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने करीब 12 से 15 राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात्रि करीबन एक बजे सेक्टर-5 स्थित क्लब से  एमडीसी के रहने वाले रतन लुबाना और ललित बाहर आ रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ बदमाशों ने ललित व लुबाना पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर लगातार गोलियां चलाते रहे। इससे उनके गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। 

12 से 15 राउंड फायर किए 
इय घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल पर करीबन 12 से 15 राउंड फायर किए गए। फायरिंग की आवाज से आसपास के क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। पता चला है कि रतन लुबाना के पेट में गोली लगी है, जबकि ललित के कंधे में गोली लगी। इसके बाद ललित व लुबाना को तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

WhatsApp Group Join Now

इस घटना के बारे सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसी के साथ ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हमलावरों की पहचान और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। इस घटना की शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश सहित अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।