3 अप्रैल 2026 सोने चांदी के ताजा रेट, देखें कितना हुआ रेट में उतार चढ़ाव
सोने चांदी के आज शुक्रवार यानि 3 अप्रैल को रेट जारी हो गये हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के रेटों में गिरावट देखने को मिली है। इस सप्ताहें के अंदर सोने ने करीबन 34 हजार रुपये (प्रति 100 ग्राम) की छलांग लगाई थी, लेकिन आज इसमें सुधार देखा गया है. 24 कैरेट सोने का भाव अब 14 हजार 896 रुपये प्रति ग्राम के करीबन आ गया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव में थोड़ी कमी और आरबीआई द्वारा रुपये को संभालने के लिए उठाए गए कदमों से घरेलू बाजार में सोना सस्ता हुआ है।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी के रेट में 9 हजार रुपये गिरावट आई और यह लुढक़कर 2,37,000 रुपये (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले कारोबारी दिन यह 2,46,000 रुपये प्रति किलो थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव आज सुबह तक 4.48 फीसद लुढक़र यानी 10901 रुपये गिरावट के साथ 2,32,600 रुपये किलो हो गया।
आपको बता दें कि पिछले दिन चांदी 2,43,501 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गौरतलब है कि चांदी का वायदा भाव इस वर्ष 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी के रेट घटकर 2 लाख्ख 50,000 रुपये किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी टूटकर 69.57 डॉलर प्रति औंस रह गई।
बता दें कि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ( Indian Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक चांदी के रेट वीरवार को बाजार बंद होने तक घटकर 2,27,813 रुपये किलो हो गई।
शुद्धता रेट (प्रति 1 ग्राम) रेट (प्रति 10 ग्राम) कल से बदलाव
24 कैरेट ₹14,896 ₹1,48,960 – ₹1
22 कैरेट ₹13,654 ₹1,36,540 – ₹1
18 कैरेट ₹11,172 ₹1,11,720 – ₹1
शहर 24 कैरेट (प्रति 1g) 22 कैरेट (प्रति 1g) 18 कैरेट (प्रति 1g)
मुंबई ₹14,896 ₹13,654 ₹11,172
दिल्ली ₹14,911 ₹13,669 ₹11,187
कोलकाता ₹14,896 ₹13,654 ₹11,172
बेंगलुरु ₹14,896 ₹13,654 ₹11,172
चेन्नई ₹14,999 ₹13,749 ₹11,454
शहर चांदी (प्रति 1 ग्राम) चांदी (प्रति 100 ग्राम) चांदी (प्रति 1 किलोग्राम)
मुंबई ₹249.90 ₹24,990 ₹2,49,900
दिल्ली ₹249.90 ₹24,990 ₹2,49,900
कोलकाता ₹249.90 ₹24,990 ₹2,49,900
बेंगलुरु ₹249.90 ₹24,990 ₹2,49,900
चेन्नई ₹254.90 ₹25,490 ₹2,54,900
