home page

14 अप्रैल को सोने चांदी के ताजा रेट, सोने व चांदी के रेट में आई बड़ी गिरावट

 
Latest gold and silver rates on April 14, a significant drop in gold and silver rates
 | 
mahendra india news, new delhi

mahendra india news, new delhi

 देशभर में आज मंगलवार को डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। आज आंबेडकर जयंती पर देश में सराफा बाजार बंद हैं, लेकिन सोमवार को दिल्ली में चांदी ₹1,800 और सोना ₹300 टूटकर बंद हुआ, यानि दिल्ली के बाजारों में सोने और चांदी, दोनों में गिरावट दर्ज की गई।


 अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना घटकर  एक लाख 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.06 प्रतिशत गिरकर यानी 89 रुपये गिरावट के साथ 151983 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 152072 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

इसी के साथ आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना टूटकर 4,722.26 डॉलर प्रति औंस रह गया। गौरतलब है कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को एक लाख 80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव घटकर 152610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना सोमवार को बाजार बंद होने तक 1,50,011 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 

WhatsApp Group Join Now


आज का सोने का भाव 
सोना 24 कैरेट: 150011 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 149410 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 137410 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 112508 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 87756 रुपये प्रति 10 ग्राम