home page

सोने चांदी के ताजा रेट, देखें 28 फरवरी 2026 को कितना हुआ उतार चढ़ाव

 | 
Latest gold and silver rates, see how much fluctuation happened on 28 February 2026
mahendra india news, new delhi

होली के रंगों से पहले सोने चांदी के रेट को लेकर भी काफी चर्चा है। आज 28 फरवरी 2026 को सोने चांदी के रेट जारी हो गये हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट बढक़र 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज  पर सोना का वायदा भाव थोड़ा गिरकर 1,61,971 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 


आपको बता दें कि पिछले कारोबारी दिन यह 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना थोड़ा घटकर 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर है। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना घटकर 1,61,710 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन केे आंकड़ों के मुताबिक बीते शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक बढक़र 1,59,097 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही नीचे देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट नीचे देख सकते हैं।  

आज चांदी में 100 रुपये प्रति किलो की मामूली गिरावट देखी गई है, जिसके बाद 1 किलो चांदी की कीमत 2,84,900 रुपये हो गई है. फरवरी के महीने में चांदी के ग्राफ में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है, लेकिन फिलहाल यह एक स्थिर रेंज में कारोबार कर रही है.

सोने के ताजा रेट 
सोना 24 कैरेट: 159097 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 158460 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 145733 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 119323 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 93072 रुपये प्रति 10 ग्राम

WhatsApp Group Join Now