30 जनवरी 2026 का ताजा रेट : सुबह के समय औंधे मुंह गिरे चांदी के रेट, सोना भी हो गया सस्ता
पिछले कई दिनों से सोने चांदी के रेटों में बड़ा उछाल दख्ेखने को मिल रहा है। इससे गरीब लोगों के लिए तो खरीदना मुश्किलें भरा हो गया है। वैसे देखे तो आज शुक्रवार यानि 30 जनवरी 2026 को सोना और चांदी के रेट बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए। एमसीएक्स पर सुबह-सुबह मार्च डिलीवरी वाली चांदी के रेट में 17 हजार रुपये से अधिक की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ चांदी के रेट करीबन 3.82 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गए है। वहीं सोना करीब 3 हजार रुपये लुढक़ गया। इससे सोना प्रति 10 ग्राम 1.66 लाख रुपये के करीबन आ गया है।
30 जनवरी शुक्रवार सुबह के समय सोने चांदी की दोनों कीमती धातुएं लाल निशान में कारोबार कर रही थीं। इनके रेटों में गिरावट इसलिए आई क्योंकि इस हफ्ते की जोरदार तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की। इसी तेजी के कारण रेट नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं। शुरुआती गिरावट के बाद दोनों धातुओं में कुछ मजबूती आई। सुबह करीब 10 बजे चांदी 11,893 रुपये की गिरावट के साथ प्रति किलो 3,88,000 रुपये पर कारोबार कर रही थी। वहीं सोना 2,105 रुपये लुढक़कर 1,67,298 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने का क्या हाल?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शुक्रवार को सोने की कीमतों में नरमी आई। मजबूत डॉलर ने सोने पर दबाव बनाया। इस महीने यानी जनवरी में अपने सबसे मजबूत प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा था। यह 1980 के बाद का सबसे बड़ा मासिक उछाल हो सकता है।
स्पॉट गोल्ड 0124 GMT तक 0.9% गिरकर 5,346.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले के सत्र में इसने 5,594.82 डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। इस गिरावट के बावजूद, जनवरी में सोने की कीमतों में 24% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कितनी गिरी चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में भी थोड़ी गिरावट आई। स्पॉट चांदी की कीमतें 0.2% गिरकर 115.83 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं।
