home page

हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों के मौसम की ताजा रिपोर्ट, कई राज्यों में बरसात का अलर्ट

 | 
Latest weather report for Haryana, Rajasthan, Delhi and other states, rain alert in many states
mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आज शुक्रवार यानि 6 मार्च 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा, राजस्थान में गर्मी का असर ज्यादा देख्खने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 4 प्रदेशों में बरसात का अलर्ट जारी कर दिया है। यह बारिश तीखी गर्म से राहत तो दिला सकती है, लेकिन इसके साथ ही बिना तैयारी के घर से निकलने वालों के लिए मुसीबत बनकर भी सामने आ सकती है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 6 मार्च से दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे रातें भी पहले की तुलना में अधिक गर्म महसूस होंगी।राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को अभी से तेज गर्मी का अहसास होने लगा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार इस समय राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से चार से आठ डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है।
बिगड़ेगा मौसम, 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में 7 से लेकर 10 मार्च तक बर्फबारी के अलावा हल्की बारिश का अनुमान।
उत्तराखंड में 8 से लेकर 10 मार्च तक बर्फबारी और बारिश का अलर्ट।


जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 7 से 10 मार्च तक बर्फबारी के साथ-साथ हल्की बारिश की भी संभावना।
कोंकण के कुछ इलाकों में मौसम गर्म रहने की संभावना जताई गई है।
गुजरात और आंध्र प्रदेश में 6 मार्च को गर्म और आर्द्र मौसम का अनुमान।
मन्नार की खाड़ी के करीब दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे बारिश की संभावना है।