8 मार्च मौसम की ताजा रिपोर्ट: आज 8 राज्यों में होगी झमाझम बरसात, अलर्ट
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आज सेंड यानि 8 मार्च को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 9 से 11 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं कई राज्यों में गर्मी और उष्ण लहर को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 8 मार्च से 13 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं ओडिशा में 7 से 9 मार्च तक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 से 10 मार्च तक, बिहार में 9 और 10 मार्च, झारखंड में 9 से 11 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग के मुताबिक एनसीआर दिल्ली में 8 मार्च को मौसम साफ रहेगा। जबकि तापमान के 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। कई जगहों पर तापमान नॉर्मल से अधिक हो सकता है। वहीं 9 और 10 मार्च को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं सुबह के समय हवा की रफ्तार पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। जबकि दोपहर तक हवा की स्पीड 16 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।
