home page

भारतीय संविधान भवन में नरेंद्र पारीक द्वारा लिखित आरटीआई विषयक पुस्तक का विमोचन

 | 
Launch of a book on RTI authored by Narendra Pareek at the Indian Constitution Hall

mahendra india news, new 
नई दिल्ली स्थित भारतीय संविधान भवन में आयोजित प्राइम इंडिया इम्पैक्ट प्रोग्राम के दौरान आरटीआई व जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सिरसा के आरटीआई कार्यकर्ता व समाजसेवी नरेंद्र पारीक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद प्रदीप सेठी तथा टेलीविजन एवं फिल्म जगत की वरिष्ठ अभिनेत्री वनिता मलिक उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर शिक्षाविद, समाजसेवी, आरटीआई एक्टिविस्ट एवं लेखक नरेंद्र पारीक की नवीन पुस्तक आरटीआई लॉ एंड ब्लैकमेलिंग का भव्य विमोचन अभिनेत्री वनिता मलिक के करकमलों द्वारा किया गया। पूर्व सांसद प्रदीप सेठी ने पुस्तक के महत्वपूर्ण अंश पढ़कर उपस्थित जनों के साथ सांझा किए तथा आरटीआई की उपयोगिता, पारदर्शिता एवं जनहित में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

सम्मान ग्रहण करने के उपरांत अपने संबोधन में नरेंद्र पारीक ने इस सम्मान के लिए संस्था के सभी आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरी पुस्तक का उद्देश्य केवल आरटीआई कानून की जानकारी देना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना है। मुझे विश्वास है कि यह पुस्तक समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगी और आरटीआई के सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देगी।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने आगे कहा कि संसार में किसी भी क्षेत्र की क्रांति का दमन तलवार या बंदूक के बल पर किया जा सकता है, लेकिन किसी भी क्रांति का आगाज केवल और केवल कलम से ही होता है। पारीक ने सभी अतिथियों एवं आयोजकों का पुन: आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी जनहित, पारदर्शिता एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

शिक्षाविद एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. अनिल धानुका ने नरेंद्र पारीक को उनकी पुस्तक के सफल विमोचन एवं सम्मान प्राप्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह पुस्तक आरटीआई के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।