लायंस क्लब सिरसा ड्रीम ने हर्षोल्लास से मनाया डॉक्टर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस
mahendra india news, new delhi
सिरसा। लायंस क्लब सिरसा ड्रीम द्वारा डॉक्टर दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) दिवस के अवसर सिरसा के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स एव सीए को समानित किया गया। यह आयोजन समाज में अह्म भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब चार्टर अध्यक्ष लायन जगसीर मालवा एवं प्रधान लायन यगदत्त्त वर्मा ने की, जबकि संचालन क्लब सचिव लायन विनोद बजाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों, सीएमओ डा. पवन कुमार, डा. पंकज, डा. गुरजीत सिंह, डा. ललित गोयल, डा. ममता, डा. सुदीप मुन्जाल, डा. संजीव गोयल, डा. उपेन्द्र, डा. अभिषेक चौधरी, डा. रमेश, डा. बजरंग शर्मा और सीए इशु बंसल, संजीव जैन, दीपक गुप्ता, नितिन को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में वीडीजी-2 लायन पुनीत बंसल, रीजन चेयरमैन लायन तरसेम गोयल, लायन रवि मोंगा सहित क्लब के अन्य सदस्यगण लायन बंटी राठौर, लायन दीपक चावला, लायन सुनील वर्मा, लायन नवरूप, लायन रंजीत सिंह, लायन सुशील, लायन अंकुश सहित अन्य गणमान्य अतिथि और समाजसेवी उपस्थित रहे।
