हरियाणा प्रदेश में रिश्वतखोर कर्मचारियों की लिस्ट तैयार: डिटेल एसीबी को भेजी गई, इन विभाग में फैला है भ्रष्टाचार
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के अंदर प्रदेश सरकार रिश्वत लेने वालों पर शिकंजा कस रही है। जिसको लेकर एसीबी प्रतिदिन कहीं न कही कार्रवाई शिकायत मिलने पर कर रही है।
प्रदेश के राजकीय कार्यालय में बिना रिश्वत काम न करने की आदत वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या 190 पहुंच गई है। इनकी सूची तैयार कर एसीबी (राज्य सतर्कता व भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) मुख्यालय ने सभी जिलों को स्थानीय यूनिट को भेजकर कार्रवाई शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
राज्य सतर्कता व भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमुख अरशिंदर सिंह चावला ने कहा कि सूची में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों की धरपकड़ शुरू होगी। एसीबी ने 6 माह तक गोपनीय निगरानी, शिकायतों का विश्लेषण और खुफिया पड़ताल के बाद पूरी सूची तैयार की है। 2 चरणों में तैयार सूची में 20 जुलाई को 140 और 5 अगस्त को 50 लोगों के नाम शामिल किए हैं। एसीबी की टीम ने मिलकर इन अधिकारी व कर्मचारियों की पहचान की, इनके बारे में लगातार शिकायतें मिली हैं कि ये सभी रिश्वत लिए बिना कार्य नहीं करते हैं।
इस विभाग की सबसे अधिक शिकायतें
राज्य सतर्कता व भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पड़ताल में सबसे अधिक भ्रष्टाचार की शिकायतें राजस्व विभाग से सामने आई हैं। इसमें करीबन 37 अफसर और कर्मचारी सूची में शामिल किए गए हैं। द्वितीय स्थान पर पुलिस विभाग है जहां 22 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी चिह्नित किए गए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग है जहां करीबन14 अधिकारियों और कर्मचारियों को सूची में रखा है।
फैला है भ्रष्टाचार इन विभाग में भ्रष्टाचार
हरियाणा प्रदेश के अंदर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, खाद्य व उपभोक्ता मामले विभाग, बिजली विभाग, पंचायती राज, श्रम विभाग, खजाना-लेखा, शिक्षा विभाग, आबकारी व कराधान विभाग, परिवहन विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, वन, खाद्य निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिंचाई और न्यायिक विभाग भी शामिल हैं।
