home page

सिरसा में पंच, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य के रिक्त पदों पर उप चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की सूची जारी, यह रहेगा शेड्यूल

 
List of polling stations released for by-elections to vacant posts of Panch, Sarpanch and Panchayat Samiti member in Sirsa; here will be the schedule
 | 
 List of polling stations released for by-elections to vacant posts of Panch, Sarpanch and Panchayat Samiti member in Sirsa; here will be the schedule
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा में जिला में पंचायती राज संस्थाओं के पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य के रिक्त पदों पर आगामी 10 मई को होने वाले उप चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की सूची जारी की गई है।
डीडीपीओ बलजीत सिंह ने बताया कि पंचायत समिति ऐलनाबाद (वार्ड नंबर 19) के लिए मतदान के तहत ग्राम पंचायत उमेदपुरा के वार्ड नंबर 1 से 9 तक के मतदाता राजकीय माध्यमिक विद्यालय, उमेदपुरा में बनाए गए मतदान केंद्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 


वहीं, ग्राम पंचायत मल्लेकां के वार्ड संख्या 1 से 8 तक के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मल्लेकां में बनाए गए मतदान केंद्र में मतदान करेंगे। इसी प्रकार पंचायत समिति सिरसा (वार्ड संख्या 8) के लिए मतदान के तहत ग्राम पंचायत नटार के वार्ड नंबर एक से 14 के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नटार में तथा ग्राम पंचायत मो. सलारपुर के वार्ड नंबर एक से आठ के मतदाता राजकीय स्कूल मो. सलारपुर में बनाए गए मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

पंचायत समिति औढां (वार्ड संख्या एक) के लिए मतदान के तहत ग्राम पंचायत च_ा के वार्ड नंबर एक से सात के मतदाता राजकीय माध्यमिक विद्यालय च_ा में, ग्राम पंचायत तिगड़ी के वार्ड नंबर एक से सात के मतदाता राजकीय माध्यमिक विद्यालय तिगड़ी में तथा ग्राम पंचायत नौरंग के वार्ड नंबर एक से नौ के मतदाता राजकीय उच्च विद्यालय नौरंग में बनाए गए मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

WhatsApp Group Join Now

खंड बड़ागुढा के गांव बीरूवालागुढा में सरपंच पद के चुनाव के लिए राजकीय उच्च विद्यालय बीरूवालागुढा में, गांव मलड़ी मेंं सरपंच पद के चुनाव के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय मलड़ी में,खंड ऐलनाबाद के गांव चिलकनी ढाब के सरपंच पद के चुनाव के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय चिलकनी ढाब में तथा खंड रानियां के गांव धमोड़ा थेड़ी मेंं सरपंच पद के चुनाव के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला धमोड़ा थेड़ी में मतदान केंद्र में बनाए गए हैं।

इसी प्रकार खंड डबवाली की ग्राम पंचायत डबवाली के वार्ड नंबर आठ व 10 में पंच पद के चुनाव हेतु राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय गांव डबवाली में मतदान केंद्र बनाया गया है। गांव बिज्जूवाली के वार्ड नंबर दो के पंच पद के चुनाव के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिज्जूवाली में, गांव तेजाखेड़ा के वार्ड नंबर दो के पंच पद के चुनाव के लिए राजकीय उच्च विद्यालय तेजाखेड़ा में, गांव लखुआना के वार्ड नंबर दो पंच पद के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय लखुआना में,

 गांव गोरीवाला के वार्ड नंबर छह के पंच पद के चुनाव के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरीवाला में, गांव मौजगढ़ के वार्ड नंबर एक के पंच पद के चुनाव के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय मौजगढ, ग्राम पंचायत आसाखेड़ा के वार्ड नंबर चार के पंच पद के चुनाव के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय आसाखेड़ा में तथा गांव नीलांवाली के वार्ड नंबर चार के पंच पद के चुनाव के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय नीलांवाली में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।


खंड ऐलनाबाद के गांव तलवाड़ा खुर्द के वार्ड नंबर 14 के पंच पद के चुनाव के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला तलवाड़ा खुर्द में, गांव ढाणी संता सिंह के वार्ड नंबर एक के पंच पद के चुनाव के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी संता सिंह में तथा गांव मल्लेकां के वार्ड नंबर एक के पंच पद के चुनाव के लिए राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय मल्लेकां में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

खंड नाथूसरी चौपटा के गांव शेरपुरा के वार्ड नंबर तीन व छह के पंच पद के चुनाव के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरपुरा में तथा गांव अली मोहम्मद के वार्ड नंबर छह के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अली मोहम्मद में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। खंड औढां के गांव चुकेरियां के वार्ड नंबर तीन के पंच पद के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला चुकेरियां में तथा गांव सिंघपुरा के वार्ड नंबर छह के पंच पद के लिए राजकीय उच्च विद्यालय सिंघपुरा में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।


खंड रानियां के गांव गिदंडावाली के वार्ड नंबर चार के पंच पद के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला गिदंडावाली में, ग्राम पंचायत धोतड़ के वार्ड नंबर छह के पंच पद के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धोतड़ में, ग्राम पंचायत ढुढियांंवाली के वार्ड नंबर छह व 10 के पंच पद के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढुढियांवाली में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार खंड सिरसा के गांव थेड़ी बाबा सावन सिंह के वार्ड नंबर दो के पंच पद के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला थेड़ी बाबा सावन सिंह में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
 

यह रहेगा शेड्यूल
उम्मीदवार 25 अप्रैल तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे तथा मतदान 10 मई को होगा। पंचायती राज संस्थाओं के लिए मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद होगी या पुनर्मतदान की स्थिति में आवश्यकता अनुसार 12 मई को संपन्न की जाएगी। उम्मीदवार 25 अप्रैल (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक) तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे से की जाएगी। उम्मीदवार 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। 

इसी दिन नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 10 मई (रविवार) को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही उसी दिन मतगणना शुरू कर दी जाएगी और परिणाम भी तुरंत घोषित किए जाएंगे।