home page

पुरषोतम मास में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करना अत्यंत लाभकारी: सज्जन सोनी -सोनी धर्मशाला में 31 मई से 6 जून तक होगा संगमीतयी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

 | 
df

 mahendra india news, new delhi
-30 मई की सांय को दुर्गा मंदिर प्रभात पैलेस से निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा
सिरसा। समस्त स्वर्णकार समाज की ओर से शहर की बेगू रोड स्थित सोनी धर्मशाला में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हरिद्वार से पधारी राधिका दीदी कथा का वाचन करेंगी। कथा से पूर्व 30 मई की सांय 5.15 बजे दुर्गा मंदिर प्रभात पैलेस से एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जोकि मुख्य गलियों का भ्रमण करते हुए कथास्थल पर आकर संपन्न होगी।

उपरोक्त जानकारी स्वर्णकार संघ के जिला प्रधान सज्जन सोनी ने शुक्रवार को सोनी धर्मशाला में मीडिया से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 31 मई से 6 जून तक चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ उकलाना से नवनिर्वाचित चेयरमैन रीमा सोनी बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर करेंगी। इसके अलावा कई अन्य समाज के महानुभाव भी कथा शुभारंभ अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी पुरषोतम मास चल रहा है, जो कि 4 साल में एक बार आता है। इस माह में जो भी व्यक्ति श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करता है, वो भवसागर से तर जाता है।

इस मौके पर गजानंद सोनी ने बताया कि कथा 31 मई से 6 जून तक चलेगी। कथा का समय सांय 3.15 बजे से 6.15 बजे तक रहेगा। रविवा, 7 जून को सुबह 9.15 बजे हवन होगा, जिसमें समाज के महानुभाव व उपस्थित श्रद्धालु आहूति डालकर पुण्य कमाएंगे।  जबकि 11.15 बजे से भंडारे का शुभारंभ होगा। सोनी धर्मशाला के प्रधान सोनू गोरीवाला ने बताया कि कथा संबंधी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कथा श्रवण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एसी युक्त बड़ा हॉल है तथा पार्किंग के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने समस्त समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे इस शुभ अवसर का लाभ उठाएं और कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। इस मौके पर लीलाधर सोनी, संजय सोनी, कृष्ण सोनी, सुरजीत सोनी, सतपाल सोनी, प्रमोद सोनी, रामप्रताप सोनी, मदन सोनी, विकास सोनी, मुकेश सोनी, राजू सोनी, रामकिशन सोनी सहित स्वर्णकार समाज के अनेक महानुभाव उपस्थित थे।