home page

चौपटा में व्यायामशालाओं से योग का हुआ लाइव प्रसारण, जन-जन को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

 | 
Live broadcast of yoga from gymnasiums in Chopta; message of a healthy life conveyed to the masses.

चोपटा । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग हरियाणा एवं जिला प्रशासन सिरसा के संयुक्त तत्वावधान में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा योग आयोग के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से जिले की चार व्यायामशालाओं से योगाभ्यास का लाइव प्रसारण किया गया। यह लाइव प्रसारण रानियां, डबवाली, सिरसा एवं चौपटा ब्लॉकों की व्यायामशालाओं से एक साथ किया गया।

विशेष रूप से जोड़किया व्यायामशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश सरपंच एवं बर्मानंद महाराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। योग के नियमित अभ्यास से शरीर व मन को स्वस्थ रखने पर विशेष जोर दिया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आशु शर्मा के आदेशानुसार एवं जिला योग समन्वयक डॉ. सुरेंद्रपाल नागर के मार्गदर्शन में आयोजित

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के अंत में योग सहायकों एवं प्रतिभागियों ने योग को स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए सभी नागरिकों से दैनिक जीवन में योग अपनाने की अपील की।

WhatsApp Group Join Now